RRB Technician 2026 Exam Date OUT : क्या आप रेलवे में स्थायी नौकरी का सपना देख रहे हैं दोस्तों, आरआरबी ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 के लिए 6238 पदों पर भर्ती का बड़ा ऐलान कर दिया है। सबसे खुशखबरी ये कि परीक्षा की तारीख आउट हो गई है 5 से 9 मार्च 2026 तक CBT होगा।
अगर आप ITI पास हैं या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर तो ये आपका गोल्डन चांस है। आज हम इस ब्लॉग में पूरी डिटेल्स कवर करेंगे जैसे eligibility criteria, exam pattern, syllabus, preparation tips और admit card कैसे डाउनलोड करें, चलिए शुरू करते हैं।
RRB Technician Bharti 2026 Overview
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने CEN 02/2025 के तहत ये भर्ती लॉन्च की। कुल 6238 vacancies हैं जिनमें 183 ग्रेड 1 सिग्नल के और 6055 ग्रेड 3 के।
नोटिफिकेशन 27 जून 2025 को जारी हुआ। आवेदन 28 जून से 28 जुलाई 2025 तक चले कुछ जोन में 7 अगस्त तक एक्सटेंशन। फीस जमा करने की लास्ट डेट 30 जुलाई थी। अब एग्जाम डेट कन्फर्म है 5-9 मार्च 2026।
ये भर्ती इंडियन रेलवे के लिए technicians की जरूरत को पूरा करेगी। सिलेक्शन CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम से होगा। सैलरी ग्रेड 1 के लिए 29200 रुपये और ग्रेड 3 के लिए 19900 रुपये से शुरू।
Important Dates & Form Fees
यहां पूरी टाइमलाइन और एप्लीकेशन फीस टेबल में हैं।
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| नोटिफिकेशन रिलीज | 27 जून 2025 |
| आवेदन शुरू | 28 जून 2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 |
| फीस जमा अंतिम तिथि | 30 जुलाई 2025 |
| एग्जाम सिटी इंटिमेशन | एग्जाम से 10 दिन पहले |
| एडमिट कार्ड | एग्जाम से 4 दिन पहले |
| CBT एग्जाम डेट | 5-9 मार्च 2026 |
| नोटिफिकेशन | Official Notification |
| एग्जाम डेट नोटिस पीडीएफ | New Notice |
| कैटेगरी | एप्लीकेशन फीस | CBT देने पर रिफंड |
|---|---|---|
| SC/ST/Ex-Servicemen/PWDs/Female/Transgender/Minorities/EBC | ₹250 | पूरा (बैंक चार्ज कटकर) |
| अन्य कैटेगरी | ₹500 | ₹400 (बैंक चार्ज कटकर) |
एप्लीकेशन स्टेटस दिसंबर 2025 में रिलीज हो चुका है। अपने RRB साइट पर चेक करें।
Eligibility Criteria
सबसे पहले चेक करें आप eligible तो हैं। ग्रेड 1 सिग्नल के लिए उम्र 18-33 साल। ग्रेड 3 के लिए 18-30 साल 1 जुलाई 2025 तक।
एजुकेशन ग्रेड 1 के लिए B.Sc या इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री। ग्रेड 3 के लिए 10वीं पास + ITI NCVT/SCVT से रेलेवेंट ट्रेड में जैसे फिटर वेल्डर इलेक्ट्रीशियन।
रिलैक्सेशन OBC को 3 साल SC/ST को 5 साल PwD को 10 साल। एक्स-सर्विसमैन को सर्विस पीरियड +3 साल।
नेशनलिटी इंडियन सिटिजन या नेपाल/भूटान से होना आवश्यक है।
Zone Wise Vacancy Breakdown
कुल 6238 पोस्ट्स, कैटेगरी वाइज UR 2630, SC 1020, ST 586 ,OBC 1425, EWS 573
ग्रेड 3 में फिटर PU&WS के 2106 सबसे ज्यादा। ट्रैक मशीन 28 सबसे कम। जोन वाइज डिटेल्स ऑफिशियल CEN PDF Annexure B में देखें जैसे मुंबई RRB सबसे ज्यादा vacancies।
Selection Process
तीन स्टेज
- CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) 100 प्रश्न 100 मार्क्स 90 मिनट। नेगेटिव मार्किंग 1/3।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
- मेडिकल एग्जाम।
ग्रेड 1 और 3 का पैटर्न अलग। कोई इंटरव्यू नहीं।
Exam Pattern Grade Wise
ग्रेड 1 Single Exam Pattern
| सब्जेक्ट | प्रश्न | मार्क्स |
|---|---|---|
| जनरल अवेयरनेस | 10 | 10 |
| रीजनिंग | 15 | 15 |
| कंप्यूटर बेसिक्स | 20 | 20 |
| मैथ्स | 20 | 20 |
| बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग | 35 | 35 |
ग्रेड 3 exam pattern
| सब्जेक्ट | प्रश्न | मार्क्स |
|---|---|---|
| मैथ्स | 25 | 25 |
| रीजनिंग | 25 | 25 |
| जनरल साइंस | 40 | 40 |
| अवेयरनेस | 10 | 10 |
क्वालीफाइंग मार्क्स UR 40% OBC/SC 30% ST 25%।
सिलेबस महत्वपूर्ण टॉपिक्स syllabus highlights
मैथ्स (Number system BODMAS percentage ratio geometry mensuration time work)
रीजनिंग (Analogies coding decoding syllogism puzzles series)
जनरल साइंस (Physics: units motion electricity Chemistry: elements Biology basics Environment)
अवेयरनेस (Current affairs history geography polity sports railways news)
ग्रेड 1 में कंप्यूटर (MS Office internet hardware) और इंजीनियरिंग (Ohm’s law circuits mechanics) एक्स्ट्रा।
Preparation strategy
दोस्तों एग्जाम सिर्फ एक महीना दूर है। स्मार्ट तरीके से पढ़ें।
- डेली 6-8 घंटे स्टडी, पहले सिलेबस कवर करें फिर रिवीजन।
- पिछले साल के पेपर सॉल्व करें, मॉक टेस्ट दें।
- मैथ्स और साइंस पर फोकस, नेगेटिव मार्किंग से बचें।
- करंट अफेयर्स के लिए Daily GK फॉलो करें, रेलवे न्यूज पढ़ें।
- बुक्स RS Aggarwal मैथ्स/रीजनिंग Lucent GK Arihant Technician guide।
Admit card details
सिटी इंटिमेशन 10 दिन पहले, एडमिट कार्ड 4 दिन पहले रिलीज होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB से डाउनलोड करें अपने रीजनल RRB वेबसाइट से।
एग्जाम के दिन अपना प्रिंटेड एडमिट कार्ड फोटो ID (आधार/वोटर ID) पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाए।
Salary benefits
7th CPC के मुताबिक ग्रेड 1 लेवल 5 29200 बेसिक + DA + HRA। इन हैंड 40-50k।
ग्रेड 3 लेवल 2 19900 से शुरू, जॉब सिक्योरिटी मेडिकल पेंशन प्रमोशन। रेलवे फैमिली भी मिलेगी।
Frequently Asked Questions
आरआरबी टेक्नीशियन एग्जाम कब है
5 से 9 मार्च 2026
कुल vacancies कितनी
6238
नेगेटिव मार्किंग है
हां 1/3 मार्क्स।
एडमिट कार्ड कब आएगा
मार्च 2026 में।













