---Advertisement---

Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026: 804 पदों का सुनहरा मौका, आवेदन कैसे करें

By Admin

Updated On:

Follow Us
Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026: 804 पदों का सुनहरा मौका, आवेदन कैसे करें
---Advertisement---

दोस्तों, अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए गेम चेंजर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट और कनिष्ठ लैब असिस्टेंट के 804 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज हम इस भर्ती की पूरी डिटेल्स सरल भाषा में समझेंगे, ताकि आप आसानी से तैयारी शुरू कर सकें।

Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026 Overview

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 विज्ञापन नंबर 05/2026 के तहत 6 विभागों में पद भरे जाएंगे। कुल 804 वैकेंसी में से 697 नॉन-टीएसपी एरिया के लिए और 107 टीएसपी एरिया के लिए हैं।

ये भर्ती माध्यमिक शिक्षा, कृषि, संस्कृत शिक्षा जैसे विभागों के लिए है। परीक्षा 9-10 मई 2026 को होगी, तो अभी से प्लानिंग करें।

Total Posts Overview

यहां विभागवार पदों की लिस्ट है, जो आपको टारगेट सेट करने में मदद करेगी:

विभागनॉन-टीएसपीटीएसपीकुल
माध्यमिक शिक्षा विभाग (लैब असिस्टेंट ग्रेड-III)41882500
कृषि विभाग32032
संस्कृत शिक्षा विभाग16117
अन्य विभागशेषशेष255

ये आंकड़े आधिकारिक नोटिफिकेशन से लिए गए हैं। साइंस स्ट्रीम वालों के लिए 668 पद और ज्योग्राफी के लिए 136

Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026 योग्यता मानदंड: क्या चाहिए?

पहली शर्त – 12वीं साइंस या ज्योग्राफी स्ट्रीम से पास, मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना जरूरी।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 साल। SC/ST/OBC को छूट मिलेगी, विधवा महिलाओं को कोई अपर लिमिट नहीं। हिंदी भाषा और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान भी चाहिए।

सुझाव – अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर चेक करें, क्योंकि विभागवार थोड़े बदलाव हो सकते हैं।

Rajasthan Lab Assistant Bharti महत्वपूर्ण तिथियां

समय पर आवेदन न करने की गलती न करें। यहां फुल शेड्यूल:

आवेदन शुरू27 जनवरी 2026
अंतिम तिथि25 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे)
परीक्षा तिथि9 मई 2026, 10 मई 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले वेबसाइट पर
नोटिफिकेशन पीडीएफ Notification पढ़े

rssb.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल पर नजर रखें।

How To Apply in Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026

निम्नलिखित लाइंस को पढ़े तथा गाइडलाइंस को फॉलो करें।

  1. SSO ID बनाएं या लॉगिन करें (sso.rajasthan.gov.in)।
  2. rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं, ‘Online Application’ चुनें।
  3. विज्ञापन 05/2026 सिलेक्ट कर फॉर्म भरें – फोटो, साइन, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  4. फीस पे करें (जनरल: 600 रुपये, SC/ST: 400) ई-मित्र से।
  5. प्रिंटआउट लें।

टिप: डॉक्यूमेंट्स स्कैन पहले से तैयार रखें।

Exam Pattern, Syllabus

साइंस पोस्ट के लिए दो पेपर, कुल 200 प्रश्न, 400 मार्क्स, 4 घंटे एवं निगेटिव मार्किंग 1/3.

पेपरटॉपिकप्रश्नमार्क्स
1राजस्थान GK, भारत/विश्व GK, साइकोलॉजी100200
2फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (12वीं लेवल)100200

ज्योग्राफी के लिए अलग पैटर्न, सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करें। राजस्थान GK पर फोकस – भूगोल, इतिहास, संस्कृति।

Lab Assistant Salary

लैब असिस्टेंट (लेवल 8): प्रोबेशन पर 18,500 रुपये फिक्स्ड। बाद में इन-हैंड 41,000-45,500 रुपये।

जूनियर लैब असिस्टेंट (लेवल 5): 14,600 प्रोबेशन, फिर 35,000+। DA, HRA, NPS जैसे भत्ते मिलेंगे, 2 साल प्रोबेशन के बाद फुल सैलरी।

तैयारी टिप्स: कैसे क्रैक करें?

पिछली भर्ती में कटऑफ 250-300 मार्क्स रही। रोज 6-8 घंटे पढ़ाई।

  • NCERT 11वीं-12वीं साइंस बुक पढ़ें।
  • राजस्थान GK के लिए लक्ष्य राजस्थान बुक।
  • मॉक टेस्ट दें, नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें।

चयन प्रक्रिया: अंतिम स्टेप्स

लिखित परीक्षा + मेरिट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। पासिंग मार्क्स 40%। रिजल्ट SSO पर आएगा।

Leave a Comment